प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले हैं ग्रामीणों को पक्के आवास, सफलता पूर्वक क्रियान्वित हुई योजना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 13 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। विकास खण्ड बछरावां की ग्राम पंचायत उमरपुर की रहने वाली 47 वर्षीय श्रीमती सुर्जरानी पत्नी श्री बाबूरानी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजनान्तर्गत पक्का घर मिला तो उन्होंने ये उद्गार व्यक्त किए- ‘‘भगवान हमें विकलांग बनाय दिहिन, लेकिन योगी बाबा ने हमैं कालोनी देके हमरे सपनों को पंख लगाय दिहिन। हमार बियाह बचपनें मा होइ गवा रहा। हमें पति भी विकलांग मिला। हमार घर छप्पर का रहा और बरखा में चुवत रहा।
बरखा कै दिनै मा रात भय पानी का उलचै का परत रहा तथा खटिया बिस्तरा भी भीग जात रहा, हमरै जमीन भी नहीं रहीं। भगवान हमैं बेटवा न दैई के दुई बिटिया दै दिहिन। बड़ी तंगी मा परिवार का गुजर बसर होत रहा। खेती खातिर हमैं एक बिगहा जमीन का पट्टा भी मिलेगा और सरकार ने हमें पति पत्नी दोनों को विकलांग पेंशन दे दिहिस।
हमार गरीबी देख के हमाये योगी बाबा ने कालोनी दै दिहिन ज्येहिमा दोनो जवान बिटियां के साथ हम और हमार विकलांग मर्द भी रहत है। साथे-साथ कालोनी के बगलिये मा टट्टी घर भी बनिगा अब हमार जवान बिटिये और हम दुई प्रानी वहिमा जावा करिथ है, रात बिरात बाहर नहीं जाये का पड़त। छप्पर वाले घर मा खाना चुल्हा मा बनावत रहेन और आंखन मा बहुत धुवां लागत रहा लेकिन अब मोदी बाबा ने गैस के सिलेन्डर दिवाये दिहिन, जहिसे बहुत जल्दी खाना पकावै मा कोई दिक्कत नाय होत है। बिना पैसा के खाए के बरै राशन भी मिल जात है। अब हमरै जीवन मा खुशहाली आय गै। हम भगवान से इहै मनाइत है कि हमरी जिन्दगनियां भय मोदी और योगी राज करें।’’
जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना से गरीब ग्रामीण बेसहारा लोगों को पक्के आवास निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं और योजना सफलतापूर्वक क्रियान्वित हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 14,207 आवास आवंटन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 13,957 आवास आवंटित किए जा चुके हैं। इस योजना का जनपद में सफलता का प्रतिशत 98.2 रहा है। परियोजना निदेशक श्री राजेश मिश्रा ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के प्रति उत्साह है।

Next Post

जयंती विशेष- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय महानायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस -युद्धवीर लांबा

(बीके […]
👉