बख्शी का तालाब में गौ पालकों को कम्बल वितरण किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 42 Second

(सौरभ श्रीवास्तव)
लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में स्थित अस्थाई गौशाला के गौ पालक अखिलेश और मेवा लाल को कम्बल वितरित किया। मंगलवार को इस वितरण कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह ‘मोनू’, खंड विकास अधिकारी बीकेटी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एस के राय मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह उर्फ मोनू ने बताया कि यह कम्बल वितरण का नेक काम खंड विकास अधिकारी बीकेटी संजीव गुप्ता और उप मुख्य पशु चिकि- त्साधिकारी डा. एस के राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के चलते क्षेत्र के अस्थाई गौशाला के गौ पालक रात दिन गौशाला में गौवंशीय पशुओं की देखभाल करते रहते हैं। बढ़ते आवारा पशुओं को लेकर क्षेत्रीय किसानों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा अस्थाई गौशाला बनाए जाने का काम शुरू किया गया था। इसी क्रम में बीकेटी क्षेत्र में 19 अस्थाई गौशाला बनायी है। जिसमें 70 गौ पालक काम करते हैं जिन्हें खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एस के राय ने गौ पालकों को ठंड से बचाने के लिए अपने प्रयासों से कम्बल वितरण किया है जो कि नेक काम किया है जिसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया जाना चाहिए। वहीं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एस के राय ने बताया कि भीषण ठंड के चलते गोपालक रात दिन पशुओं की देखभाल करते हैं। ठंडक की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह मोनू तथा खंड विकास अधिकारी बख्शी का तालाब संजीव कुमार गुप्ता के कुशल दिशा निर्देश पर कंबल वितरण किया गया।

Next Post

विशेष टीकाकरण पखवाड़े में अब तक 12,721 बच्चों को लगे टीके

(मनोज […]
👉