एसडीएम ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 1 Second

(सन्तोष उपाध्याय) बंथरा। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में सरोजनी नगर तहसील प्रशासन ने ठंड से लोगों को राहत देने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत बंथरा के नवीन कार्यालय पर जरूरत मंदों को कंबलों का वितरण किया। एसडीएम सिद्धार्थ ने तहसील क्षेत्र के बंथरा नगर पंचायत के जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए। एसडीएम ने कहा कि भीषण ठंड सरकार द्वारा जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया जा रहा है ताकि ठंड से कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निखिल त्रिपाठी ईओ बंथरा अवनीश शुक्ला, धर्मवीर लोधी, अतुल सिंह, देशराज सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

ठंड में हृदय रोगी अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल

(बीके […]
👉