पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर अस्पतालों को समर्पित किया व्हीलचेयर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 45 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी  के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के ऊंचाहार सीएचसी में मरीजों हेतु 2 व्हीलचेयर व रोहनिया सीएचसी में 1 व्हीलचेयर सी एच सी अधीक्षक को समर्पित किया एवं ऊंचाहार, गदागंज, जगतपुर थानों के चैकीदारों को व विधानसभा के सभी ब्लाको में जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि प्रियंका जी दीर्घायु हों, देश की सेवा लगातार करती रहें। प्रियंका जी का हमेशा प्रयास रहा है कि सभी गरीबांे की सेवा की जाये।
श्री सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग जुड़ रहे है, निश्चित है 2024 में राहुल गाँधी जी प्रधानमंत्री बनेगें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी महेश चन्द्र शर्मा, शिव करन तिवारी, डीएन पाठक, शिव कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष शम्भू पाल, रतीपाल सरोज, शैलेन्द्र सिंह, रामदत्त पाण्डेय, अरुण सिंह, मोहम्मद आजम, संकठा प्रसाद पाण्डेय, गोलू अग्रहरि, राकेश सरोज, रवि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Post

माघ मेला में मकर संक्रांति स्नान पर हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

(अशफी […]
👉