तीन शातिर कापर चोर हुए गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 31 Second

(शकील अहमद) सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों व अपराधियों के धरपकड़ व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राहुल राज व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मनीषा सिंह के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक सरोजनी नगर सन्तोष कुमार आर्य नेतृत्व में थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0006 /2023 धारा- 379 भादवि0 में अज्ञात चोरों की पतारसी सुरागरसी व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पुलिस टीम ने मुखबिर खास द्वारा सूचना पर पुलिस चैकी टीपीनगर के पास दुर्गा काम्पलेक्स की छत से चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तगण विद्या सागर पाण्डेय उर्फ बब्लू पुत्र जगन्नाथ पाण्डेय नि0 मखदूमनगर बदालीखेड़ा थाना सरोजनीनगर लखनऊ व अंजनी कुमार त्रिवेदी स्व. शम्भूदयाल त्रिवेदी नि0 काटा मेरखनगर थाना निगोहा जिला लखनऊ हालपता सत्यलोक कालोनी, बाग नं0-दो बदालीखेड़ा थाना सरोजनी नगर लखनऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से तांबे का ए.सी. का पाइप बरामद किया गया एवं अन्य चोरी के विषय में पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोगों ने पहले भी ऐसा ही तार आदि सामान चोरी किया है, जिसको हम लोग राजाराम चैधरी के यहाँ बेच देते हैं, यदि आप साथ चलें तो राजाराम के गोदाम से बरामद करा सकते हैं। अभियुक्तों की निशादेही पर राजाराम चैधरी कबाड़ी के बदालीखेड़ा गोदाम पर जाकर पूछताछ की तो राजा राम ने गोदाम के अन्दर से एक सफेद बोरी लाकर दी, जिसमें एल्यूमीनियम इन्हाइ- टेन्शन विद्युत तार व काले रंग की दो पाइप एक ए.सी. रेडियेटर, एक ए.सी. ब्लैक कलर, एक काला केबिल तार सात बालिस्त बरामद कर तीसरे अभियुक्त राजाराम चैधरी पुत्र स्व0 किशन चैधरी नि0 ग्राम महोबा जिला सीता मढ़ी बिहार प्रदेश हालपता बदालीखेड़ा थाना सरोजनी नगर लखनऊ को दस जन वरी 2023 को समय करीब रात्रि 02.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को जुर्म अन्तर्गत धारा 379/411/413 भादवि0 से अवगत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Next Post

अधिकारियों/कर्मचारियों की परेड का किया गया निरीक्षण

(राम […]
👉