जिलाधिकारी ने जन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 34 Second

(गुणेश राय) श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने ’’सड़क सुरक्षा माह’’ का कलेक्ट्रेट परिसर में भव्यता के साथ शुभारम्भ किया एवं जन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्टेट के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलायी। इस दौरान उन्होने बताया कि यह अभियान 05 जनवरी से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी, 2023 तक चलाया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में विशेष मदद मिलेगी। उन्होने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित भी किया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि जीवन को सुरक्षित रखने हेतु वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
जिलाधिकारी ने याता- यात नियमों का पालन किये जाने तथा जन जागरुकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन न चलाने दें, मोटर साईकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट एवं चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में एवं मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाये तथा तेजगति से वाहन न चलाये और स्टंट आदि बिलकुल न करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे पूरी निष्ठा से पालन करते हुए इसे सफल बनायें।
उन्होने कहा कि ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत परिवहन विभाग के साथ पुलिस, लोक निर्माण, समस्त निर्माण एजेंसी, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन विद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ब्लाक स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डी0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उप जिलाधिकारी क्रमशः भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, इकौना रोहित, जमुनहा सौरभ शुक्ला, उप जिलाधिकारी आर0 पी0 चैधरी, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, परियोजना नि- देशक इन्द्रपाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी एस0पी0 तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एस0 के0 हरित, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, यात्री/मालकर अधिकारी/प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रणवीर सिंह चैहन, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय के इंजीनियर दीप नरायन, संभागीय निरीक्षक (प्रावि0) भीमसेन, यातायात प्रभारी मनीष पाण्डेय सहित कलेक्ट्रेट, परिवहन एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

100 से अधिक मजदूरों को कोट, जैकेट, कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किए

(राजेश […]
👉