रिचा त्रिपाठी को मिला हिंदी गौरव सम्मान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 18 Second

(तौहीद अंसारी)
प्रयागराज। रिचा त्रिपाठी तूलिका को हिंदी गौरव सम्मान से नवाजा गया यह सम्मान उन्हें हिंदी समर्थक मंच लोनी गाजियाबाद द्वारा दिया गया।
सम्मान पत्र में कहा गया कि आप की साहित्यिक सेवाओं और योगदान को देखते हुए यह सम्मान देकर संस्था खुद भी सम्मानित महसूस कर रही है। आशा है आप हिंदी की सेवा इसी प्रकार से करती रहेगी।
पतित पावनी माँ गंगा, यमुना और माँ सरस्वती जी के संगम तट की ख्याति लब्ध कवयित्री सुश्री ऋचा त्रिपाठी ‘तूलिका’ को हिन्दी भाषा, साहित्य के प्रति समर्पित सृजन हेतु हिन्दी समर्थक मंच के तत्वाधान में दिनांक 01/01/2023 को हिन्दी गौरव सम्मान 2022 प्राप्त हुआ।
साहित्यिक उत्कर्ष साधना और प्रचार-प्रसार के लिए ऋचा तूलिका ने कई काव्य संग्रह प्रकाशित किया और ई बुक द्वारा हिन्दी के साहित्यकाश में भेंट किए।
हिन्दी साहित्य शोध संस्थान, प्रयागराज में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आदि द्वारा आयोजित कार्यक्रम और काव्य गोष्ठियों में विशेष आमंत्रित कवि के रूप में रिचा त्रिपाठी की पहचान है।
राष्ट्रकवि अशोक सिंहल के आवास पर आयोजित समारोह में उल्लेखनीय प्रस्तुतीकरण से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाली कवयित्री ऋचा त्रिपाठी का नाम बहुचर्चित है। बलुआघाट की कवयित्री को उनके माता पिता, सगे संबंधीजन तथा इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य और यशस्वी काव्य यात्रा की कामना की।

Next Post

छह महीने से मवेशियों के चारे के लिए अधिकारियों ने नहीं किया भुगतान

(मनोज […]
👉