मां गोमती कल्याण सेवा समिति कैंपस में मनाया गया विश्व लुइस ब्रेल दिवस

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 44 Second

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में दिन बुधवार को सरोजनी नगर एलडीए स्थित मां गोमती स्पेशल स्कूल द्वारा संचालित मां गोमती कल्याण सेवा समिति कैंपस में विश्व लुइस ब्रेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्याम त्रिपाठी सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश शासन तथा विशेष अतिथि गोसाईगंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा व संस्थान के चेयरमैन आरबी सिंह प्रबंधक योगेश सिंह, मनोज त्रिपाठी, महेश कुमार सिंह, शारदा देवी, योगेंद्र यादव ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय संघ स्पेशल एजुकेटर व सदस्य अमरेश कुमार यादव, कोर्स को- आर्डिनेटर दीपांशु, नेहा यादव मैम मानसी यादों में अमित जीतेंद्र उपस्थित रहे। ब्लाक के दूर-दूर गांव से आए हुए दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों को गिफ्ट भी बांटा गया। मुख्य अतिथि ने आशीर्वाद भी दिया गया और इस संस्थान को आगे बढ़ाने में समाज के प्रति जो दिव्यांग को लेकर अवधारणा है, इसी में यह बात कही जाती है कि अक्षम सक्षम एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान। 

Next Post

जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित का शिक्षक भवन में मनाया गया जन्मदिन

(बीके […]
👉