कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 24 Second

(पुष्कर सिंह) सीतापुर। शहर के नवीन गल्ला मंडी के निकट कार्यालय पर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेल फेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उन का जोरदार स्वागत कोटेदारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी जिसमें कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण संगठन के द्वारा किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधि कारियों ने भाजपा नेता सागर गुप्ता के द्वारा नगर के 18 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराए जाने के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके चाचा राधे गुप्ता का माल्यार्पण कर सम्मान किया। संगठन के द्वारा खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अतुल गुप्ता श्री मती शहरिस्त फातिमा अशो क त्रिपाठी वीरेंद्र कुमार गजेंद्र शुक्ला उत्तम मिश्रा सहित सैकड़ों कोटेदार मौजूद रहे।

Next Post

दो साल बाद नए साल 2023 के जश्न में डूबे - पूरा वर्ष चारों तरफ हों खुशियां ही खुशियां

एडवोकेट […]
👉