समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 0 Second

(मनोज मौर्य) रायबरेली। सिक्खों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गयी शोभा यात्रा का समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह ने खालसा धर्म की स्थापना की थी। गुरू गोविन्द सिंह जहाँ विश्व की बलिदानी परम्परा में अद्वितीय थे, वहीं वे स्वयं एक महान लेखक, मौलिक चिन्तक तथा अनेक भाषाओं के ज्ञात भी थे। गुरू गोविन्द सिंह ने कई ग्रन्थों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। शोभा यात्रा में विश्व के सबसे बड़े कद के पंजाब पुलिस आफीसर सरदार जगदीप सिंह उपस्थित थे, जो शोभा यात्रा में चर्चा का विषय था। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णकार संस्थान के संरक्षक भौमेश कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार, स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष शिव नारायण सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. यादव, अशोक मिश्रा शोरा, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा पत्रकार ज्ञान प्रकाश तिवारी, अनुज यादव बरवारी, महेन्द्र तिवारी, दिनेश त्रिवेदी, सुशील कुमार मौर्य, सन्तोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। शोभा यात्रा कमेटी द्वारा सभी को मार्ल्या पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Next Post

उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रेस्टोरेंट का किया गया उद्घाटन

(रविशंकर) […]
👉