सीतापुर सांसद राजेश वर्मा की माता का आकस्मिक निधन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 37 Second

(बीके सिंह) तंबौर/सीता पुर। सांसद सीतापुर राजेश वर्मा की माता सुधा देवी का 89 वर्ष की आयु में शनिवार रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर भाजपा समेत अन्य राज- नीतिक दलों के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित आवास पर पहुँचकर शोक व्यक्त किया। उनकी अंतिम यात्रा मो0 ठकुरन टोला से होकर दोपहर 2 बजे निकली जिसमें हजारों लोग शामिल थे। सांसद राजेश वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अन्तिम यात्रा में मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री राकेश राठौर, विधायक साकेन्द्र प्रताप, निर्मल वर्मा, रामकृष्ण भार्गव, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, रामपाल यादव, नरेन्द्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, शिवकुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, संजय सिंह वर्मा, विजय वर्मा, जयकुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, तुलसी भैया, अनुराग कपूर, रामजीवन जाय सवाल, राजकिशोर प्रधान, गिरजेश गुप्ता, झब्बन बेग, दीपक द्विवेद्वी सहित तमाम प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता व नगर निवासी शामिल थे।

Next Post

पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय अवैध धन हस्तांतरण सिंडिकेट का किया किया भंडाफोड

(अशफी […]
👉