केन्द्रीय मंत्री कृषि एवं फार्मर वेलफेयर ने एम0एल0 के0पी0जी0 काॅलेज में मतदाताओं के साथ किया संवाद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 4 Second

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। केन्द्रीय मंत्री कृषि एवं फार्मर वेलफेयर श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने एम0एल0 के0पी0जी0 काॅलेज में मतदाताओं के साथ संवाद किया तथा कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने युवा मतदाताओं को प्रेरित करते हुये कहा कि युवा देश के भविष्य है उन्हें देश के विकास में अपना सहयोग देना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। कृषि पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। देश मोटे अनाज की उत्पादकता मंे अग्रणी है। प्रधानमंत्री जी मोटे अनाज की उत्पादकता में विशेष ध्यान दे रहे है आने वाले समय में देश में मोटे अनाज की उत्पादकता में वृद्धि हेतु प्रचार-प्रसार कराये जायेंगें। गरीब किसानों के स्तर को ऊपर लाना है। साथ ही इन्फ्रास्टक्चर के माध्यम से कृषि को बढ़ावा देना है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है जिसका लाभ विभिन्न वर्ग के लोग ले रहे है। सरकार आम जनमानस के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ उन्हेें प्राप्त हो रहा है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में सुधार कर रही है, भारत देश का आने वाला भविष्य विकसित देश में हो ऐसी सोच प्रधानमंत्री जी का है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था में अनियमितताओं को दूर करने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक समय आयेगा जब भारत की शिक्षा व्यवस्था दुनिया की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था होगी। यहां के विश्व विद्यालय दुनिया के श्रेष्ठ विश्व विद्यालयों में गिने जायेगें।
इस दौरान पी0ए0 केन्द्रीय मंत्री अविनाश आर्या, भाजपा जिलाअध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेष कुमार शैलू, स्कूल के प्राचार्य जे0पी0 पाण्डेय अन्य पदाधिकारीगण व मतदाता व स्कूली छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

क्षत्रिय म. की प्र.म. अध्यक्ष ने शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

(बीके […]
👉