प्रचार-प्रसार के अभाव में औपचारिक बनकर रह गया सुशासन दिवस

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 54 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में सुशासन दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। जो प्रचार प्रसार व जानकारी के अभाव में किसान व जरूरतमंद लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अद्दि कारी व कर्मचारी कार्यक्रम में बैठकर समय बिताते रहे।
दरअसल बृहस्पतिवार तहसील परिसर में सुशासन दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, लघु सिंचाई विभाग, खाद एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य वि भाग, पशुपालन विभाग, होम् योपैथ विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, एनएलम समूह की महिलाओं समेत कृषि विभाग के स्टाल लगाए गए थे। प्रचार-प्रसार के अभाव में सारे स्टाल सूने रहे। इस दौरान सावांपुर नेवादा गांव के किसान जगतपाल, जगत राम हिसामपुर गांव के मातादीन, राम शंकर, देवराज समेत दस किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर संरक्षकों की मृत्यु के बाद खतौनी में नाम दर्ज करने की अपील की। जिसके बाद एसडीएम आशीष कुमार मिश्र व तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित कर जांच के बाद तत्काल उनका नाम दर्ज कर उन्हें खतौनी दिलाई गई। वहीं सराय हरदो गांव निवासी महिला कलावती के पति की मृत्यु के बाद उसे पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार सत्या राज, राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश तिवारी, केस चंद्र तिवारी, समाज कल्याण के एडीओ मो अख्तर सिद्दीकी, अमित कुमार यादव, श्रम विभाग के विवेक कुमार, लघु सिंचाई विभाग से सुनील कुमार, खाद एवं रसद विभाग के निरीक्षक विवेक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर प्रवीण मौर्य, प्रियांशु मौर्य, पशुपालन विभाग से राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार समेत कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Next Post

डिग्री कालेज ऊंचाहार में तीन दिवसीय 45वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन

(मनोज […]
👉