जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 55 Second

(राममिलन शर्मा) लाल गंज रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील लाल गंज के सभा गार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिससे गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, सिंचाई, कृषि रक्षा, पशुपालन डेरी, लघु सिंचाई बोरिंग आदि सहित जिलाद्दिकारी द्वारा जैविक उत्पाद जैसे खाद्यान्न, सब्जियों आदि के बिक्री पर भी किसानों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। किसान दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा (एफ0पी0ओ0) फसल उत्पादन संगठन के प्रतिनिधि श्री अमरेन्द्र बहादुर से अपने जैविक उत्पाद की बिक्री करने सम्बन्धी विस्तृत चर्चा की गयी तथा प्रगति शील कृषक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा नवीनतम तरीके से की जा रही खेती के बारे मे भी अवगत कराया गया। सिंचाई खण्ड उन्नाव, रमेश बहादुर सिंह द्वारा सिंचाई खण्ड उन्नाव द्वारा दी जा रही व्यवस्था पर भी चर्चा की। प्रगतिशील किसान के0पी0 सिंह द्वारा भी जैविक उत्पादों के उचित मूल्य दिलाने हेतु कहा गया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि किसान दिवस पर जिन किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या है उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा सभी किसानों को समय से नवीनतम तकनीकी से खेती करने, कम से कम रसायनों का प्रयोग करने की सलाह दी। किसान दिवस में किसानों द्वारा जैविक गुणवत्तायुक्त उत्पादन एवं गुणवत्ता आदि के आनलाइन बिक्री एवं जैविक उत्पाद को मण्डी के माध्यम से भी बिक्री करने का सुझाव रखा गया। जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों को समस्त कृषि से सम्बन्धित समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश, अधिशाषी अभियान्ता सिंचाई, विद्युत, जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहें।

Next Post

महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेकर अपराधी को दिलाएं सजा -मा0 राज्यमंत्री

(राममिलन […]
👉