आगामी नववर्ष 2023 में होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ की तिथियां नियत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time7 Minute, 19 Second

(राममिलन शर्मा) राय बरेली। ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। 07 जनवरी से 17 जून 2023 तक का रोस्टर/तिथियां व तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम नियत कर दिये गये है। 07 जनवरी को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार 21 जनवरी 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में। 04 फरवरी 2023 को जिलाधि कारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में। 18 फरवरी 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) तहसील सलोन में, 04 मार्च 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में, 18 मार्च 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) तहसील सदर में, 01 अप्रैल 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में। 15 अप्रैल 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, 06 मई 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में, 20 मई 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में, 03 जून 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराज गंज में, 17 जून 2023 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिला धिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस निर्धारित किये गये है।
जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस संचालित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिनों में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कलेक्ट्रेट में उपस्थिति रहकर जन समस्याओं की सुनवाई एवं उसका निस्तारण करेंगे। कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण समाधान आयोजन के दौरान आने वाले फरियादी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क, सेने- टाइजर आदि का प्रयोग अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। सुनवाई के समय 05 से अधिक फरियादी टेबल के पास एकत्रित न हो। आयोजन में भीड़ एकत्रित होने से रोकने हेतु टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय में अधिकतम 15-20 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाये। आने वाले फरियादियों को कोविड-19 महामारी को रोकने हेतु आयोजन स्थल पर आने वाले फरियादियों के उपयोगार्थ सेनेटाइजर व मास्क की उपलब्ध सुनि- श्चित की जाए। आने वाले फरियादियों को कोविड-19 महामारी को रोकने हेतु समय-समय पर निर्गत आदेशों से अवगत कराते हुए यह भी बताया जाये कि मास्क का उपयोग न किये जाने पर दण्ड का प्राविधान है। आयोजन स्थल पर कोविड- 19 हेल्पडेस्क स्थापित की जाए तथा आने वाले फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाये। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाये तथा आम जनमानस को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने के लिए प्रेरित भी किया जाये। जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने कहा है कि शासन के स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस अधीक्षक, विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों एवं अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कार्यालयाध्यक्षों की उपस्थित सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की शिथिलता बरती जायेगी तो शासकीय आदेशों के क्रियान्वयन में स्पष्ट लापरवाही मानकर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

डीएम ने गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण, पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए रोका वेतन

(संदीप […]
👉