India-China Clash: दिग्विजय ने पूछा, चीन से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री मोदी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 29 Second
Dec 18, 2022
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं। शुक्रवार को अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सो रही है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

सागर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं। शुक्रवार को अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सो रही है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है।

सिंह ने सवाल किया, ‘‘नरेंद्र मोदी चीन की सेना और सरकार से डरते क्यों हैं? जब मोदी विपक्ष में थे तो वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलाह देते थे कि वे चीन को लाल आंखें (जुझारुपन) दिखाएं। वे लाल आंखें कहां हैं?’’ सिंह दोनों देशों के बीच सीमा पर हाल के घटनाक्रम पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। सिंह ने दावा किया कि जब चीनी सेना ने भारत की भूमि में ‘‘घुसपैठ’’ की थी तो तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इससे इनकार किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में चीनी आयात दोगुना हो गया है जबकि भारत का निर्यात गिर गया है। सिंह ने आगे आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां चीन को मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं। मध्य प्रदेश के मुद्दों पर बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीना, खुरई और सुरखी का दौरा किया और उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले, जिन्हें कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया है और प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है।

Next Post

Golden Jubilee Celebrations: शाह एनईसी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने मेघालय पहुंचे

 Dec […]
👉