Read Time1 Minute, 12 Second
(बीके सिंह) सीतापुर। गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब जिसमें मुख्य रूप नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा ऋषभ त्रिवेदी, नंद समाज प्रदेश मंत्री व नगर महामंत्री आलोक श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता, पिंकू अल्पसंख्य मोर्चा नगर अध्यक्ष मुदस्सर खान, नगर मंत्री राहुल अवस्थी, नगर मंत्री प्रखर कश्यप व प्रत्येक वार्ड के कार्यकर्ता सैकड़ों की तादात में मौजूद रहे। नगर के विभिन्न चैराहों पर जोरदार स्वागत किया गया। ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा नगर पालिका अध्यक्ष व समस्त सदस्यों को जीता कर नगर पालिका भेजने का कार्य युवा मोर्चा करेगा।