(राममिलन शर्मा) राय बरेली। पुलिस अधीक्षक कार्या लय स्थिति किरण बहुद्देशीय हाल मे जनपद रायबरेली के पुलिस पेंशनर के साथ मीटिंग की गयी।
जिसमे पुलिस पेंशनर व सेवारत पुलिस कर्मियों के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों द्वारा प्रत्येक माह मे पुलिस पेंशनरों की बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान इकाई रायबरेली की कार्यकारणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था अतः पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अजहर शमसुद्दीन, महासचिव शिवनरायन सिंह, कोषाध्यक्ष रतिपाल यादव मनोनीत किये गये है। मीटिंग के दौरान पुलिस पेशनरों के कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनके निस्तारण हेतु तत्काल संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। शहीद पुलिस पंेशनरों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया गया।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा नवीन पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान इकाई की कार्यकारणी का गठन
![](https://rajnitikbullet.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221208-WA0064.jpg)
Read Time1 Minute, 36 Second