वांछित चल रहे छः वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 25 Second

(पुष्कर सिंह) सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में वांछित/वारण्टी की नियमा- नुसार गिरफ्तारी एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के क्रम में विभिन्न थानों के पुलिस टीम द्वारा 06 वांछित/वारण्टी अभि- युक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विवरण निम्नवत है-थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 वारण्टी गिरफ्तार -थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 893/22 में वारण्टी बब्लू उर्फ शैलेन्द्र कुमार चैबे पुत्र मुरारीलाल निवासी चोले टोला थाना कोतवाली नगर सीतापुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना महोली पुलिस द्वारा 01 वारंटी गिरफ्तार-थाना महोली पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 212/22 में वारण्टी पंकज सिंह पुत्र गिरधर सिंह निवासी महेवा थाना महोली सीतापुर को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया। थाना मिश्रित पुलिस द्वारा 01 वारण्टी गिरफ्तारः-थाना मिश्रित पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 93/15 में वारण्टी गुड्डू पुत्र पुत्तीलाल निवासी जोगिया- हारा मजरा जरिगंवा थाना मिश्रित सीतापुर को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया। थाना मछरेहटा पुलिस द्वारा 01 वांछित गिरफ्तारः – थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0322/22/धारा 147/148/149/326/ 504/506/34 भादवि में वांछित सिद्धेश्वर सिंह पुत्र स्व0 रामप्रमोद सिंह निवासी बीहटबिरम थाना मछरेहटा सीतापुर को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्याया0 किया गया। थाना महमूदाबाद पुलिस द्वारा 01 वारण्टी गिरफ्तार-थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 1019/01 में वारण्टी नन्दराम पुत्र अयोध्या निवासी शेखपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया। थाना सदरपुर पुलिस द्वारा 01 वारंटी गिरफ्तारः – थाना सदरपुर पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 289/18 में वारण्टी अवधराम यादव पुत्र नत्था यादव निवासी मीरनगर थाना सदरपुर सीतापुर को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया।

Next Post

समस्त छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पूर्ण कराना करें सुनिश्चित -जिला समाज कल्याण अधिकारी

(संदीप […]
👉