हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 15 Second

(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (नेहरू भवन) पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, और एक दूसरे को मिठाई खिला आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की और हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र की जीत है। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर भारत की एकजुटता का संदेश दिया है और राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पर भी मोहर लगाई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम हिमाचल की जनता को धन्यवाद देते हैं उन्होंने 2024 के बदलाव की नींव रख दी है अब भाजपा का तानशाही झूठा चेहरा जनता भली भांति समझ चुकी है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के संघर्ष की जीत है और हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की भाजपा के झूठ को बेनकाब किया। अब यह कारवां रुकने वाला नहीं है राहुल गांधी जी की पदयात्रा देश में बदलाव की आधारशिला बन चुकी है और 2024 में यह यात्रा विजय के रूप में परिवर्तित होगी, जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हो चुकी है। मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने बताया की हिमाचल प्रदेश चुनाव की जीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में विशेष रूप से मेहनत की, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, एआईसीसी आब्जर्वर सचिन रावत, महासचिव विवेकानंद पाठक, शिवाकांत तिवारी व अन्य पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए परिणाम को जीत में बदलने का काम किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष शिव पांडे, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, मीडिया संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान, द्विजेंद्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल ओंकार नाथ सिंह, सुशीला शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव रमेश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, रफत फातिमा, प्रवक्ता पंकज तिवारी, विक्रम पांडे, नितांत सिंह नितिन प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, मुकेश धनगर, सैयद सगीर, शाहाना सिद्दिकी, डाख् रिचा शर्मा, अभिनव त्यागी, विकास सक्सेना, सेवादल अध्यक्ष मध्य जोन राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी सोनू पंडित, राजेंद्र पांडे, सिद्धी, शिप्रा अवस्थी, मेहताब जायसी, परवेज मंसूरी, शोएब खान, दानिश आजम वारसी, केडी शुक्ला, अयूब सिद्दीकी, हसन अब्बास, प्रभाकर मिश्रा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, प्रोटोकाल इंचार्ज रमेश मिश्रा, डा. जिया राम वर्मा, अनीस अख्तर मोदी, आशुतोष मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रमोद दुबे, संजय शर्मा सहित सैंकड़ों कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता उपास्थित रहे ।

Next Post

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

(सन्तोष […]
👉