(अनुराग सोनी) महराज गंज, रायबरेली। विगत कई वर्षों से लग रहा मऊ गर्वी निवासी स्वर्गीय शिव लाल सैनी के दरवाजे का कन्या भोज, मेला व विशाल भंडारा भी बड़े धूम-धाम से सम्पन्न हुआ तथा मेले में आए हुए लोग राम लीला और खास कर रामलीला लक्ष्मण और भगवान परशुराम संवाद सुन कर काफी उत्साहित हुए। राम का पाठ भी हुआ। इस मौके पर अनुष्ठान सिंह जहाजी, दिग्विजय सिंह, राज कुमार सिंह उर्फ मोंगा सिंह, शैलेंद्र सैनी, सत्यम सिंह दुसौती, जन्मेजय सिंह, भोलू सिंह, शिवम पांडे, लवलेश पांडेय, उमा नाथ सिंह, राशू सैनी, शैलेंद्र सिंह मोन, रितेश द्विवेदी, सुमित, आदि सभी भक्तों ने बाबा बजरंग बली के दरबार में प्रसाद ग्रहण किया। शिवकुमार सैनी, रामसजी वन सैनी, उदय भान सैनी, प्रदीप श्री माली, कौशलेंद्र के सौजन्य से मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ।
विशाल भंडारा व मेला धूम-धाम के साथ सम्पन्न
![](https://rajnitikbullet.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221206-WA0162.jpg)
Read Time1 Minute, 21 Second