राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
1 0
Read Time2 Minute, 4 Second

(अरविंद कुमार) उरई (जालौन) जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय कृष्णा नगर उरई में महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ, शिक्षा आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। देश, समाज, परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए बालिकाओं को सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। नीतू देवी जिला समन्वयक ने बालक व बालिकाओं से संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबर 102, 112, 1090, 1098, 181 की विस्तृत जानकारी दी व आपातकालीन समय में उपयोग कर अपनी समस्या का निस्तारण करें। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक प्रियंका दिवेदी, नीतू देवी, विद्यालय प्रभारी अनीता बाथम एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

प्रौद्योगिकी की भू-राजनीति विषय पर चर्चा, भारत प्रौद्योगिकी क्रांति में अहम रोल निभाने चल पड़ा है 

(एडवोकेट […]
👉