एमसीडी चुनाव के दिन सुबह तड़के चार बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 38 Second
Dec 02, 2022
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिये होने वाले मतदान के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिये होने वाले मतदान के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी।” बयान में कहा गया है, “सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। सुबह छह बजे के बाद रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी।

Next Post

MCD Elections: प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल का बड़ा दांव, बोले- जब तक भाई जिंदा है, योगा होगा

 Dec […]
👉