मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय मदावली में नायब तहसीलदार फेयरवेल पार्टी हुई सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 2 Second

(देवेंद्र प्रताप सिंह) टूंडला आज मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय मदावली में फेयरवेल समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के उप निदेशक अपर जिला अधिकारी फिरोजाबाद अभिषेक सिंह तथा उप जिलाधिकारी टूंडला सत्येंद्र सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य तहसीलदार टूंडला डाक्टर संतराज सिंह उपस्थित थे। विद्यालय में कुल 73 नायब तहसीलदार का प्रशिक्षण कार्य चल रहा था। जिसमें 50 पुरुष तथा 23 महिला प्रशिक्षु थीं। यह पाठ्यक्रम 15 जुलाई से शुरू था। विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आयुक्त आगरा मंडल आगरा अमित गुप्ता तथा जिलाधिकारी फिरोजा- बाद रवि रंजन भी उपस्थित थे। जिसमें डेढ़ माह का आधारभूत प्रशिक्षण तथा 3 माह का व्यवसयिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। विद्यालय का प्रधानाचार्य तहसीलदार टूंडला को बनाया गया था जो तहसील के कार्य के साथ साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य का भी पद संभाल रहे थे। जिला अधिकारी ने प्रशिक्षण का कार्य जनपद व तहसील स्तर के अधिकारियों द्वारा करवाया जैसे उप जिलाधिकारी टूंडला सत्येंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी फिरोजा बाद मनोज कुमार, उप जिला धिकारी जसराना पारसनाथ मौर्य, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद शिव ध्यान पांडे, उप जिलाधिकारी सिरसागंज विवेक कुमार मिश्र, जिलाधिकारी मुख्यालय आदेश सिंह सागर, उप जिलाधिकारी मुख्यालय विवेक राजपूत, उप जिलाधिकारी मुख्यालय नवनीत गोयल, डीपीआरओ फिरोजाबाद ट्रेजरी आफीसर फिरोजाबाद तहसीलदार जसराना पुष्पेंद्र सिंह, तहसील दार शिकोहाबाद हर्षवर्धन सिंह, तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, सब रजिस्टार टूंडला आरिफ खान अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह अवर अभियंता कोमल सिंह आदि। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। समय-समय पर आयुक्त आगरा मंडल आगरा, अपर आयुक्त आगरा मंडल आगरा तथा जिलाधिकारी फिरोजा- बाद द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। दो बार उपनिदेशक हरदोई द्वारा निरीक्षण एवं कई बार राजस्व परिषद से भी अधिकारियों को भेज कर संस्थान का मुयायना करवाया गया। बहुत ही सुसंगठित व अनुशासित तरीके से संस्थान में प्रशिक्षण का कार्य प्रधानाचार्य द्वारा करवाया गया इस संबंध में प्रधानाचार्य से पूछा गया तो उन्होंने उपनिदेशक अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद तथा जिलाधिकारी फिरोजा- बाद को सारा श्रेय दिया तथा उनका कहना था कि बिना उनके हर तरह के सहयोग से यह संस्थान इतने अच्छे ढंग से न चल पाता। आज फेयरवेल प्रोग्राम के बाद सभी प्रशिक्षु नायब तहसीलदार संस्थान से विदा हो गए।

Next Post

सीओ के आश्वासन पर पत्रकारों ने अपना क्रमिक अनशन किया स्थगित

(अरविन्द […]
👉