Jammu Kashmir: ‘भाजपा का भारत नहीं है’, महबूबा मुफ्ती बोलीं- हमने इस देश के साथ दिल का संबंध जोड़ा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 8 Second
Nov 28, 2022
महबूबा मुफ्ती ने अपने वक्तव्य में राहुल गांधी की भी तारीफ की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत भाजपा का नहीं है, जिस तरह से हम भारत में शामिल हुए थे, वह जवाहरलाल नेहरू का भारत है, वह महात्मा गांधी का भारत है, वह मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का भी भारत है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने एक कार्यक्रम में साफ तौर पर कहा कि यह भाजपा का भारत नहीं है। हम इसे भाजपा का भारत बनाने भी नहीं देंगे, लिख लीजिए। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के युवाओं से भी खास अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि आगामी निकाय और विधानसभा चुनाव में हिस्सा लें। यह अपने अधिकारों के वास्ते संघर्ष करने का उनका हथियार है। राज्य में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं छोड़नी है। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने केंद्र को चेतावनी भी दे दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के छापामारी की भांति बर्ताव ना करें जो 1947 में घाटी में आए लेकिन कश्मीरियों ने उन्हें भागने के लिए मजबूर कर दिया।

महबूबा मुफ्ती ने अपने वक्तव्य में राहुल गांधी की भी तारीफ की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत भाजपा का नहीं है, जिस तरह से हम भारत में शामिल हुए थे, वह जवाहरलाल नेहरू का भारत है, वह महात्मा गांधी का भारत है, वह मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का भी भारत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का भारत है जो हिंदू मुस्लिम एकता के लिए देश का दौरा कर रहे हैं। यह तुषार गांधी का भी भारत है। महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से आर्टिकल 370 का जिक्र किया। उसे निष्प्रभावी करने को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। महबूबा ने साफ तौर पर कहा कि हमने इस देश के साथ दिल का संबंध जोड़ा है। संविधान का संबंध जोड़ा है। प्रेम का संबंध जोड़ा लेकिन भाजपा ने क्या किया?

महबूबा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आपने हमारी गरिमा, हमारी पहचान के साथ खिलवाड़ किया है। आपने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया यह नहीं चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री यह भी कहा कि कश्मीर के लोग देश की वर्तमान स्थिति के चलते भारत में (जम्मू कश्मीर के) विलय पर प्रश्न उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कश्मीरी हमसे सवाल पूछते हैं कि किस देश में वह शामिल हुए थे?… लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कश्मीरी उस भारत में शामिल हुए थे जिसे गांधी के पोते तुषार एवं नेहरू के प्रपौत्र राहुल देश के विभिन्न हिस्सों में तलाश रहे हैं। उन्होंने कि मैं उस भारत की बात कर रही हूं जिसे (जवाहरलाल) नेहरू और (महात्मा) गांधी ने मिलकर बनाया, वह भारत जहां हिंदू-मुस्लिम एकता है, धर्मनिरपेक्षता एवं लोगों के अधिकार हैं।

Next Post

उत्तर प्रदेश के मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों को अब नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें सरकार के फैसले के पीछे की वजह

Nov […]
👉