हृदय गति रुकने से वार्ड बाॅय की मौत, सीएचसी में शोक की लहर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 47 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। ऊंचाहार रायबरेली तहसील क्षेत्र के बाबूगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वार्ड बाय की हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। खबर मिलते ही सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। अधीक्षक ने कर्मचारियों के साथ शोक व्यक्त किया है।
रामप्यारे मौर्य बाबूगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बाय के पद पर तैनात थे। जिनकी बृहस्पतिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही पीएचसी समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डा0 मनोज शुक्ल ने कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया है। अधीक्षक ने कहा कि हमारे बीच का एक कर्मठ और ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, साहसी व्यक्ति नहीं रहा। जिनके ना रहने से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर डा. शुभकरन, डा0 हिमांशु त्रिपाठी, डा0 शिवकुमार त्रिपाठी, डा0 प्रवीण मौर्य, पुष्पेंद्र कुशवाहा, रमाकांत वर्मा, योगेश चंद्र मिश्र, सुनील सोनी, प्रियांशु मौर्य समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण

(राममिलन […]
👉