भारतीय अटल सेवा के बैनर तले नौ सौ लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 16 Second

(प्रेम वर्मा) उन्नाव। भारतीय अटल सेवा के बैनर तले प्रतिष्ठा हास्पिटल एवम् जीविआन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विदिती पैथोलोजी काया जांच केन्द्र और अपूर्वा पैथोलोजी के सहयोग से जय किसान इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को और ग्रामीणों की जांच की, जिसमे लगभग नौ सौ लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे फिजिशियन डा0 ऋषिराज, डाक्टर प्रीतिका, डाक्टर आदर्श श्रीवास्तव, डाक्टर आनद कुमार, डाक्टर अभिषेक श्रीवास्तव ने मिलकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आए दिन हो रही स्वास्थ्य समस्या और नाना प्रकार की बीमारियो के निवारण हेतु भारतीय अटल सेवा की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी) सरला सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। वही जीविआन इंडस्ट्रीज के द्धारा महिलाओं और लड़कियों को कैसिस सैनेट्री पैड का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं और लड़कियों को स्त्री रोगों के प्रति सरला सिंह जी द्वारा जागरूक किया गया।
इस मौके पर प्रतिष्ठा हास्पिटल के प्रबन्धक एवम् भारतीय अटल सेवा के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुड़िया चैहान, अर्पित सिंह, महिला मोर्चा की पदाधिकारी नेहा, अनिता, सावित्री, वंदना और जीविआन इंडस्ट्रीज से सुमित शुक्ला, सचिन शर्मा और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार

(अनिल […]
👉