महिला ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 3 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। नगर के गायत्री नगर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला का कहना है कि उसका पति गैर महिला के साथ मिलकर उसके साथ अनहोनी कर सकता है। यही नहीं उसका पति उस महिला के साथ रहता है और अपनी पत्नी का उत्पीड़न करता है।
दरअसल मोहल्ले की रहने वाली शिमला का कहना है कि उसके पति के संबंध खरौली गोकना मार्ग निवासी एक महिला से है। उसका पति उसी महिला के साथ रह रहा है। जब वह अपने पति को ऐसा करने से रोकती है, तो उसका पति महिला के साथ मिलकर उसे धमकाता है। गुरुवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने कहा कि उसका पति और महिला दोनों उसके साथ अनहोनी कर सकते हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्यवाही और जान माल के सुरक्षा को गुहार लगाई है।

Next Post

राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह का आज होगा आगमन

(पुष्कर […]
👉