अध्यक्ष किसान मोर्चा उ0 प्र0 में सभी नगर पंचायतों में करेगा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 49 Second

(विनीत द्विवेदी) रायबरेली। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में शत प्रतिशत भाजपा की जीते इसके लिए किसान मोर्चा पूरी ताकत लगाएगा।
इस प्रकार के कार्यक्रम किसान मोर्चा ने बनाए हैं जैसे 21 से 30 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में सभी नगर निगमों में सभी नगर पालिकाओं में सभी नगर पंचायतों में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करेगा गौरतलब हो कि किसान मोर्चा ने ग्राम में 10 सदस्यों की ग्राम समिति तथा नगरों में वार्ड संयोजक बनाए गए हैं,।
इसी किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में शहर में रहने वाले किसानों वालों के संयोजक निकाल सीमा में आने वाले गांव के किसानों तथा फल सब्जी अनाज व कृषि आधारित व्यापार करने वाले व्यापारियों का आमंत्रित किया जाएगा डबल इंजन की भाजपा सरकार जब से केंद्र और प्रदेश में आई है तब से किसानों और नगरों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रायबरेली के कमलेश चैधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि सम्मेलन 21 से 30 तक अध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश चैधरी द्वारा सभी नगर पंचायतों में किया जाएगा। नगर पंचायतों के नाम जिनमें किसान प्रतिनिधि सम्मेलन किया जाएगा।
रायबरेली, शिवगढ़, परशदेपुर, नसीराबाद, बछरावां, महाराजगंज, ऊंचाहार, सदर, सलोन, लालगंज डलमऊ में कार्यक्रम तय हो गये हैं। जिले की प्रत्येक नगर पंचायत में किसान मोर्चा रायबरेली के जिला अध्यक्ष कमलेश चैधरी द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम 21 से 30 तक के बीच में किया जाएगा जिसमें भारी संख्या में किसान सम्मिलित होंगे।
नगर पंचायत की सभी सीटों पर भाजपा किसान मोर्चा के सहयोग से मजबूती से अपना परचम लहराने के जमीनी तैयारी में जुट गई है भाजपा इस बार नगर निकाय चुनाव में पूरा जोर लगाकर सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में लग चुकी है।

Next Post

परिषदीय विद्यालयों की चैक स्टेडियम में चल रही में प्रतियोगिता का समापन

(राजेश […]
👉