ऊंचाहार तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव, सभी पदाधिकारी निर्विरोध हुए निर्वाचित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 46 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। तहसील सभागार में चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी की निगरानी में लेखपाल संघ के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद से लेकर लेखा परीक्षक तक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपाल संघ के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें अमर सिंह यादव अध्यक्ष, दयाशंकर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदित्य कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार मौर्य मंत्री, पंकज वर्मा उपमंत्री, पुष्पेंद्र सोनकर कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार मौर्य ने लेखा परीक्षक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।
इन सभी प्रत्याशियों के समक्ष किसी अन्य प्रत्याशी के पर्चा ना दाखिल करने के बाद सभी प्रत्याशी निर्विरोध विजई हुए हैं। जिसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश कुमार तथा चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्याशियों के समक्ष किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा पर्चा ना दाखिल दाखिल करने के कारण अध्यक्ष से लेकर लेखा परीक्षक तक पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्विरोध विजई घोषित किया गया है।

Next Post

खामियों पर जिलाधिकारी ने सीडीपीओ एवं मुख्य सेविका को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

(संदीप […]
👉