MCD Election से पहले BJP ने जारी किया एक और स्टिंग, संबित पात्रा बोले- भ्रष्टाचार में लिप्त है आम आदमी पार्टी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 13 Second
Nov 21, 2022 2:05PM
संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं बिंदु से टिकट के लिए 80 लाख रुपए मांगे गए थे। उन्होंने यह वीडियो बनाकर स्टिंग किया है। संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोध की बात करती थी पर आज पूरी पार्टी उघाई करने में लगी है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। भाजपा लगातार स्टिंग जारी करके आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। आज एक बार फिर से भाजपा की ओर से एक स्टिंग वीडियो जारी किया गया। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव के लिए टिकट बेच रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के नेताओं के स्टिंग सामने आ रहे हैं, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी की ओर से इस तरह के स्टिंग जारी किए गए हैं। इससे पहले भी भाजपा ने कई स्टिंग जारी करके आम आदमी पार्टी पर बड़े आरोप लगाए हैं।

संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं बिंदु से टिकट के लिए 80 लाख रुपए मांगे गए थे। उन्होंने यह वीडियो बनाकर स्टिंग किया है। संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोध की बात करती थी पर आज पूरी पार्टी उघाई करने में लगी है। उन्होंने कहा कि स्टिंग से साफ है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ़ निगम की टिकट ही नहीं, इन्होंने विधानसभा की टिकट भी बेची थी। इस वीडियो पर भाजपा पूरी तरीके से हमलावर है। भाजपा के कई नेता लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि कट्टर भ्रष्टाचारी AAP का फिर हुआ पर्दाफाश! टिकट के बदले अवैध वसूली कर रही केजरीवाल एंड कंपनी।

भाजपा नेता सुनिल यादव ने कहा कि घोटालों की बात हो या फिर चुनावी टिकट बेचने की बात हो! कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल अपने पापों और काले कारनामों में अव्वल हैं। क्या टिकट बेचने का यह दलाली का धंधा बिना केजरीवाल की अनुमति के संभव है..? भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जनता को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी राजनीति का अराजक सपना दिखाकर सत्ता में आये थे, मगर आज AAP पार्टी का एक ही लक्ष्य है भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरी भरना और जनता को झूठ बोलकर सत्ता में बने रहना। जनहित से कोई सरोकार नहीं है। दिल्ली भाजपा अद्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस पार्टी के लिए चुनाव, टिकट की खरीद-फरोख्त का एक माध्यम हो, उस पार्टी का उद्देश्य जनता के हित में काम करना तो दूर बल्कि जनता को लूटने के लिए पुरजोर प्रयास करना है। इसलिए कहते हैं AAP को मौका, मतलब खुद को देना धोखा!

Next Post

#BharatJodoYatra | एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, दोनों ने राहुल गांधी का थामा हाथ

Nov […]
👉