मैराथन में शेर सिंह व महिला सुधा सिंह ने मारी बाजी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time6 Minute, 23 Second

(मो0 रिजवान) यूपी के प्रयागराज जनपद में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के स्मृति में सन 1985 से लगातार खेल विभाग द्वारा आयोजित होता रहा है। उसी क्रम में आयोजित होने वाली 37वी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार 19 नवंबर को सुबह 6.30 बजे आनंद भवन से हुई और 42.195 किमी की दूरी पूरी करने के बाद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त हुई। खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
लगभग 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में देश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों ने लिया हिस्सा। पूरे रूट पर दोनों तरफ लोग मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।
इंदिरा मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता शेर सिंह बीच में, द्वितीय विजेता महाराष्ट्र के विक्रम बंगरिया बाए साइड तीसरे स्थान पर रहे प्रयागराज के अनिल कुमार। अनिल ने 2021 में हुई इंदिरा मैराथन में भी दूसरा स्थान हासिल किया था।
पुरुष वर्ग के विजेता शेर सिंह ने 2 घंटा 20 मिनट और 11 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय विक्रम बंगरिया दो घंटा 21 मिनट 58 सेकंड में मैराथन पूरी की। अनिल कुमार सिंह ने 2 घंटा 23 मिनट और 28 सेकंड की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय सेना के तीनों धावकों ने इंदिरा मैराथन में बाजी मारी। वही महिला वर्ग में ओलंपियन व पहली बार इंदिरा मैराथन में दौड़ रही रायबरेली की सुधा सिंह चैंपियन बनीं। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के परबनी जिले की रहने वाली अश्विनी जाधव को दूसरा स्थान मिला। वहीं इंदिरा मैराथन की छह बार की विजेता ज्योति शंकर गावते ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता सुधा सिंह ने 2 घंटा 51 मिनट 44 सेकंड में दौड़ पूरी की – महिला वर्ग की विजेता सुधा सिंह ने 2 घंटा 51 मिनट और 44 सेकंड में फिनिशिंग लाइन को पार किया। द्वितीय स्घ्थान पर अश्विनी जाधव ने 3 घंटा 1 मिनट और 22 सेकंड में मैराथन की दूरी तय की। वहीं ज्योति शंकर गावते ने 3 घंटा 5 मिनट और 15 सेकंड की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग जीतने वाले धावकों को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के द्वारा खिलाड़ियों को इनाम राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले धावकों को दो लाख व द्वितीय स्थान पर आने वाले धावकों को एक लाख तृतीय स्थान पाने वाले धावकों को 75 हजार एवं दोनों ही वर्गों में चैथे से 14वें स्थान तक रहने वाले 11- 11 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।
इंदिरा मैराथन के विजेता
पुरुष वर्ग
क्रम संख्या – नाम – पता – समय
1. शेर सिंह – जयपुर (राजस्थान) – 2.20.11.3
2. विक्रम बांगरिया – महाराष्ट्र – 2.21.58.3
3. अनिल कुमार सिंह – प्रयागराज – 2.23.28.5
4. गोपी थानाकल – महाराष्ट्र – 2.26.32.3
5. सर्वेश कुमार – रायबरेली – 2.26.49.9
6. नीरज कुमार – गाजीपुर – 2.27.57.2
7. हेतराम – कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) – 2.27.57.6
8. राकेश – आगरा – 2.28.04.9
9. हेमंत सिंह – भरतपुर (राजस्थान) – 2.38.29.8
10. जितेंद्र राजभर – देवरिया – 2.38.50.3
11. अखिलेश सिंह – भदोही – 2.41.19.2
12. उत्सव – प्रयागराज – 2.41.35.8
13. सुरेंद्र कुमार – जयपुर (राजस्थान) – 2.46.34.3
14. अजय राजभर – गाजीपुर – 2.47.04.1
महिला वर्ग
1. सुधा सिंह – रायबरेली – 2.51.40.3
2. अश्विनी मदन जाधव – परभणी (महाराष्ट्र) – 3.1.22.5
3. ज्योति शंकर राव – परभणी (महाराष्ट्र) – 3.5.15.2
4. प्राची राजू – बचरालय (महाराष्ट्र) – 3.8.01.1
5. कविता पटेल – प्रयागराज – 3.24.55.4
6. सोनिया – हरिद्वार (उत्तराखंड) – 3.27.37.7
7. यशी सचान – कानपुर – 3.28.21.7
8. प्रीति चैधरी – मुरादाबाद – 3.28.58.9
9. काले माधुरी – महाराष्ट्र – 3.29.24.3
10. मंजू – मुरादाबाद – 3.33.27.5
11. नूतन – दिल्ली – 3.36.34.9
12. अन्ती – प्रयागराज – 3.37.44.1
13. नीता – प्रयागराज – 3.38.59.8
14. रमनी पटेल – जबलपुर (मध्य प्रदेश) – 3.47.19.6

Next Post

तहसील सरोजनीनगर में जिलाधिकारी द्वारा किया गया मौके पर 21 प्रकरणों का निस्तारण

(सन्तोष […]
👉