अटल कुटुंब द्वारा महत्वाकांक्षी योजना लासा सिटी का हुआ पर्दापण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 57 Second

(सौरभ श्रीवास्तव) बीकेटी, लखनऊ। अटल कुटुंब कंपनी ने होटल रेवांता में अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना लासा सिटी का पर्दापण किया। अटल ग्रीन सिटी, अटल ग्रीन इंक्लेव जैसी सफल परियोजनाओं के बाद अटल कुटुंब ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना लासा सिटी का पर्दापण होटल रेवांता में किया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि राजकिशोर जी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आर्थिक मजबूती देते हुए भारत का विकास करना है। लासा सिटी प्रस्तावित लखनऊ देहरादून एक्सप्रेस वे से सटी हुई है। यह प्रोजेक्ट मां गोमा के किनारे प्रकृतिक वातावरण में रचा बसा है। तिवारी ने बताया कि इंडिया की पहली रियल एस्टेट कंपनी ब्रिक कांसेप्ट के माध्यम से आम जनता के लिए सेल रीसेल दोनों प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है। इस योजना में निवेश में जोखिम की संभावना न के बराबर है। आयोजन समारोह में चेयरमैन रवि प्रकाश तिवारी, निदेशक अरुज कांत शुक्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल सिंह, जितेंद्र कुमार दीक्षित सहित तमाम लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

Next Post

भारतीय मानवाधिकार परिवार की बैठक

(प्रदीप […]
👉