महिला सशक्तिकरण को डा. राजेश्वर सिंह के प्रयासों में भागीदारी करेगा इफको -डा. यूएस अवस्थी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 1 Second

(संतोष उपाध्याय)
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डा. राजेश्वर सिंह महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है। उनके सतत प्रयासों से इफको द्वारा सरोजनीनगर में शुक्रवार को ‘कौशल विकास एवं स्वरोजगार हेतु महिलाओं की भागीदारी पर विचार गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिलाओं के कौशल एवं उद्यमिता विकास के साथ-साथ स्वरोजगार व रोजगार सृजन पर मंथन हुआ। शुक्रवार को बंथरा स्थित शेखर कालेज आफ एजुकेशन में आयोजित इस विचार गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम में इफको के प्रबंध निदेश व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. उदय शंकर अवस्थी के नेतृत्व में इफको के विशेषज्ञों की टीम भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में डा. उदय शंकर अवस्थी ने सरोजनीनगर के सभी 400 स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण और 50 हजार तक ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इफ्को विश्व के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में से एक है। 40 हजार को-आपरेटिव कंपनियां इफ्को से जुड़ी हुईं हैं, साढ़े 5 करोड़ किसान सीधे तौर पर इफ्को से लाभांवित हो रहे हैं। संस्था का टर्नओवर 29 हजार करोड़ तथा इसकी सहायक कंपनियों के साथ इसका टर्नओवर 59 हजार करोड़ है। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को काम दिलाना व उन्हें स्वावलंबी बनाना मेरी प्राथमिकता है। इफ्को भी सरोजनीनगर की माताओं- बहनों-बेटियों को सशक्त बनाने, उनका कौशल विकास करने के लिए बेहद गंभीर है। इफ्को क्षेत्र के सभी 400 सहायतों समूहों को 50 हजार का ऋण देगी, उन्हें प्रशिक्षित कर संसाधन उपलब्ध कराएगी ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं से जुड़ी नई-नई योजनाएं ला रही है। सरोजनीनगर में भी महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन बांटी जा रही है। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेटियों को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए कन्या इंटर कालेजों और डिग्री कालेजों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है, उन्हें आवश्यक स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराए जा रहे है। आज देश की जीडीपी में महिलाओं की भागीदारी 18 प्रतिशत है। हमारा लक्ष्य महिलाओं की आमदनी को दोगुनी करना है। डा. सिंह ने सरोजनीनगर में जल्द ही टेक्सटाइल मार्ट की स्थापित करने का आश्वासन दिया जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद प्रोडक्ट को मार्केट मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेटियां भविष्य है। महिला विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। हम सबको मिलकर सरोजनीनगर को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सर्वोत्तम विधानसभा बनाना है। कार्यक्रम में इफको के विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे जिनके बारे में इफको अधिकारियों द्वारा विधायक डा. राजेश्वर सिंह और कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सेवी महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आईं सभी स्वयं सेवी महिलाओं व अतिथियों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। कार्यक्रम में सरोजनी नगर के स्वयं सहायता समूहों के सभी 4 क्लस्टरों की पदाधिकारी महिलाओं समेत सभी 400 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, अभिमन्यु राय, मधुलिका शुक्ला, डा. सी एल शेखर, मनीष सिंह, पूर्व सांसद रीना चैधरी व भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह, योगेश शुक्ला, अजीत शुक्ला उपस्थित रहे।

Next Post

जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने फीता काटकर किया मां शीतला क्लासेज इंस्टिट्यूट का उद्घाटन

(विनीत […]
👉