राजा टोडरमल की 433 वीं पुण्य तिथि मनाई गई

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 14 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। कलेक्ट्रेट स्थित टोडरमल पार्क में राजस्व जनक राजा टोडरमल की 433 वी पूर्णय तिथि मनाई गई, राजा टोडरमल की प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण किया व राजस्व सुरक्षा सेवा दल का दूसरा स्थापना निर्माण दिवस के रूप में मनाया गया। जो कि कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष संजयपुरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप से उपजिलाधिकारी सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव व तहसीलदार सदर दिनेश कुमार द्विवेदी रहे। शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन मंे उपजिलाधिकारी श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा, कि जल्द ही कलेक्ट्रेट स्थित टोडरमल पार्क का सौंदर्यीकरण एवं लालबाग से आंख अस्पताल रोड का राजा टोडरमल के नाम से नामकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही कहा कि राजा टोडरमल जी यूनान पैमाइश के जन्मदाता है, जो कि अविस्मरणीय हैं। वहीं पर लहरपुर तहसील अंतर्गत राजापुर गांव में दीपदान उत्सव का आयोजन किया गया, तत्पश्चात लहरपुर तहसील प्रांगण स्थापित प्रतिमा पर लहरपुर उपजिला अधिकारी अनुपम मिश्रा, तहसीलदार लहरपुर शशि बिंदु ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजस्व सुरक्षा सेवा दल जिला अध्यक्ष शिव नाथ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव, जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान कमलेश भारती, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष मिश्रा, लेखपाल कमलेश तिवारी एवं दिनेश अंबेडकर गांधी उर्फ दिनेश कुमार जायसवाल दिन्नू, आलेख खन्ना, निधि शर्मा, अनुराग रोशन, अनुपम गौतम, नरेश कुमार पांडे, रमेश चंद्र निषाद, गोल्डी शुक्ला, संजय कुमार गुप्ता, कंचन गुप्ता, अभिषेक वर्मा, संजय वर्मा, अनुराग, महेंद्र उत्तम वर्मा, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र तिवारी, ओंकार नाथ यादव, विजय कुमार दीक्षित, देशराज गौतम, श्रवण कुमार बाजपेई, दीक्षा कुमारी, विनयपुरी, मिलन सिंह, प्रदीप कुमार, राजीव शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

Next Post

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

(मो0 […]
👉