कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के आगमन पर रुद्र दमन सिंह ने किया जोरदार स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 18 Second

(संतोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सरोजनीनगर रुद्र दमन सिंह के आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रुद्र दमन सिंह बबलू भैया द्वारा ग्रामसभा पिपरसंड में किया गया। कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। वहाँ उपस्थित जनता ने भरपूर समर्थन के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नकुल दुबे ने कहा कि सरोजनीनगर की जनता धीरे-धीरे कांग्रेस की तरफ झुकाव कर रही है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित में कार्य करती रही है, हमें सभी को संगठित होकर जनहित में कार्य करना है। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष के साथ लखनऊ कांग्रेस जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा सैफ अली नकवी भी मौजूद रहे।

Next Post

कवि सम्मेलन में कवियों ने जमाया रंग, मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागण

(मनोज […]
👉