संघ द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 56 Second

(राममिलन शर्मा) बछरावां रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बछरावां जनपद रायबरेली द्वारा विकास क्षेत्र के शिक्षकों के सदस्यता अभियान का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राम रतन एवम् राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ कार्यकारी अध्यक्ष लोकतंत्र शुक्ल ने कहा कि एकता के बल पर कठिन से कठिन समस्यायों का समाधान हो जाता है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वर्ष 2022 की संघीय सदस्यता के लिए पांच नवंबर से तीस नवंबर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष राम प्रकाश और संयुक्त मंत्री प्रशांत मोहन द्वारा रेनू सिंह, शमा सिंह, शिक्षा दीक्षित, स्मिता एवम् प्राची को वर्ष 2022 की सदस्यता रसीद दी। इसी के साथ विकास क्षेत्र बछरावां के शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य बनाने की औपचारिक शुरुआत हो गई। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के अनुसार ‘परिषदीय स्कूल के सभी शिक्षकों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। संघ की मजबूती को एकजुट होने की जरुरत है। शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराते हुए अध्यापकों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में विकास क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में शिक्षकों के बकाया अवशेष देयक है जिस समस्या के समाधान हेतु प्रभावी प्रयास किये जा रहें है। संघ के उपाध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि संघ शिक्षकों के हितों के लिए सदैव तत्पर है और सभी की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। संघ के उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि बछरावां ब्लाक के शिक्षक हमेशा मजबूती के साथ आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में संगठन से जुड़े रहते हैं और सभी की एकता के बल पर कठिन से कठिन समस्यायों का समाधान होता है।’ ब्लाक के संयुक्त मंत्री प्रशांत मोहन ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मातृ संगठन है जिसके द्वारा शिक्षकों को ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। इस लिए ब्लाक के शत-प्रतिशत शिक्षक पूर्व की भांति प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण करेंगे।’ मंत्री उमेश कुमार ने सभी न्याय पंचायतों में निर्धारित कार्य- क्रमानुसार पांच नवम्बर से तीस नवंबर तक अभियान सुनिश्चित करते हुए सभी पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों से सम्पर्क कर उन्हें संघ का मान्य सदस्य बनाया जाएगा।
इस अवसर पर शशिलेश कुमार, नीरज शुक्ल, गिरीश कुमार, मनीष कुमार, प्रमोद शुक्ल, अमित कुमार, शैलेन्द्र वर्मा, संगीत गौतम, उषादेवी, विभा सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Post

संचारी रोग एवं डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नामित

(राममिलन […]
👉