विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 31 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूची का प्रकाशन 09 नवम्बर 2022 (बुधवार), दावों और आपत्तियॉ दाखिल करने की अवधि 09 नवम्बर 2022 (बुधवार) से 08 दिसम्बर 2022 (गुरूवार), दावों और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 (सोमवार), मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी 2023 (गुरुवार) को किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान की तिथियां 12 नवम्बर 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर 2022 (रविवार), 26 नवम्बर 2022 (शनिवार) एवं 04 दिसम्बर 2022 (रविवार) पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 मतदाता सूची के साथ दावे/आपत्ति प्राप्त करने हेतु उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि समस्त प्रकार के फार्माे यथा-6, 7, 8 इत्यादि को ऑनलाइन NVSP अथवा VHP पोर्टल पर अर्ह मतदाता द्वारा स्वयं भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। समस्त मतदाताओं के वोटर कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है जिस हेतु प्रारूप-6बी पर मतदाता अपने आधार की सूचना भरकर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को दे सकता है अथवा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत कर सकता है।

Next Post

ब्लैक कैफे का हुआ भव्य शुभारम्भ

(राममिलन […]
👉