झामुमो-कांग्रेस ने ईडी के समन के खिलाफ प्रदर्शन किया, राजद ने दूरी बनायी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 32 Second
 Nov 06, 2022
झारखंड में शनिवार को सत्तारूढ़झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर सेसमन भेजे जाने के खिलाफ रांची समेत अनेक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा, ‘‘हमें गठबंधन के साझेदारों द्वारा प्रदर्शन् के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। झामुमो ने अपने स्तर पर फैसला किया और कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन् किया। हमारे साथ कोई चर्चा नहीं की गई। इसलिए हमनें प्रदर्शन् से दूर रहने का फैसला किया।’’ ज्ञातव्य है कि तीन नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित खनन घोटाले में पूछताछ के लिए समन मिला था।

हालांकि,मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष पेशनहीं हुए और उन्होंने बाद में पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। झामुमो के नेतृत्व में झामुमो एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राजधानी रांची, गिरिडीह, दुमका सहित विभिन्न जिलों में सोरेन को समन भेजने के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजधानी रांची में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता राजभवन तक प्रदर्शन करते हुए गये और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी की।

झामुमो के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार राज्य की हेमंत सरकार को अस्थिर कर उसे गिराने की साजिश कर रही है, जिसके खिलाफ झामुमो एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह विरोध प्रदर्शन और तेज होगा। इस बीच, कांग्रेस ने भी भाजपा पर गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए झामुमो के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Next Post

शादी के बाद करनी पड़ी थी 3 हजार में टीचिंग जॉब, अभिषेक बच्चन से पैसे मांगती थीं उधार, श्वेता ने किए कई शॉकिंग खुलासे

 Nov […]
👉