खेसारी लाल यादव है भोजपुरी सिनेमा के High Paid एक्टर, फिल्म नहीं स्टेज शो करने के लिए भी लेते हैं इतने पैसे

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 35 Second
 Oct 31, 2022
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने दम पर बड़ा नाम बनाया हैं। भोजपुरी सिनेमा में फिलहाल निरहुआ, मनोज तिवारी के बाद खेसारी का ही नाम लिया जाता है। सिनेमा की दुनिया में जो व्यक्ति मल्टी टास्किंग होगा हैं उसका ही बोलबाला होगा। ऐसे में खेसारी लाल भी कई गुणों से भरपूर हैं।
अपने अकसर देखा होगा खेसारी को स्टेज शो करते हुए जिसमें खूब पब्लिक इकठ्ठा होती हैं। एक मानसिकता है कि उत्तर प्रदेश-बिहार-हरियाण जैसे राज्यों में एक्ट्रेस स्टेज शो करने आती हैं तभी पब्लिक इकठ्ठा होती है लेकिन खेसारी लाल ने ये मिथ तोड़ा और अपने अंदाज के लाखों पब्लिक को अपने शो में इकठ्ठा करने का दमखल दिखाया हैं। इसी कारण खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 40-45 लाख रुपए की फीस लेते हैं जो किसी भी भोजपुरी अभिनेता की फीस के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

ऐसा इस लिए भी हैं क्योंकि जो फिल्म निर्माता एक बार खेसारी लाल को साइन कर लेता है उसकी टेंशन दूर हो जाती हैं कि फिल्म के गानों के लिए अलग से सिंगर साइन नहीं करना पड़ेगा। खेसारी अपने इन्हीं हुनर के कारण फिल्म निर्माताओं से मोटी रकम चार्ज करते हैं।

शत्रुघ्न कुमार यादव जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है। भोजपुरी सिनेमा से जुड़े एक भारतीय अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल हैं। खेसारी एक बॉलीवुड फिल्म सहित 70 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं और 5000 से अधिक गीतों में गायक के रूप में प्रदर्शन किया है। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी और हरियाणवी भाषाओं में भी काम किया है। छपरा में जन्मे यादव ने 2000 के दशक के अंत में अपने गायन करियर की शुरुआत की और 2011 में साजन चले ससुराल में आने के बाद से उनका अभिनय करियर स्थिर रहा।

Next Post

E-Paper- 01 November 2022

Click […]
👉