गुजरात में बोले अशोक गहलोत, फासीवाद में विश्वास करती है भाजपा, चुनाव जीतने के लिए पहनती है लोकतंत्र का मुखौटा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 51 Second
Oct 29, 2022
राजस्थान के सीएम ने कहा कि भाजपा ने कृत्रिम आभा बनाई जिसे अब तोड़ा जा रहा है। उनके यहां आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। लोग उनकी चाल समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लोकतंत्र को जीवित रखा। भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है और चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनती है।

गुजरात चुनाव को लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है। इन सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात चुनाव को लेकर उन्हें कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक बनाया गया है। अशोक गहलोत ने आज भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और साफ तौर पर कहा कि भाजपा फासीवाद में विश्वास करती हैं। अपने बयान में अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने कृत्रिम आभा बनाई जिसे अब तोड़ा जा रहा है। उनके यहां आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। लोग उनकी चाल समझ रहे हैं। उन्होंने साथ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लोकतंत्र को जीवित रखा। भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है और चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनती है।

राजस्थान के सीएम ने कहा कि भाजपा ने कृत्रिम आभा बनाई जिसे अब तोड़ा जा रहा है। उनके यहां आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। लोग उनकी चाल समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लोकतंत्र को जीवित रखा। भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है और चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनती है। इसके अलावा भीलवाड़ा में लड़कियों की नीलामी की खबरों पर भी अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घटना 2005 की है जब बीजेपी सत्ता में थी। 2019 में हम आए और इसका पर्दाफाश किया। 21 आरोपित गिरफ्तार, 3 की मौत और 1 फरार। 2 बच्चों की मौत, बाकी अपने घर चले गए। इसे राष्ट्रीय समाचार में बदल दिया गया।

भाजपा ने उठाए थे सवाल

भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि त्योहारों के बाद लगातार खबरें आ रही हैं कि राजस्थान में बेटियों-बहनों को बेचा जा रहा है। राजस्थान में लड़कियों की खरीद-फरोख्त हो रही है, उन्हें गुलाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि राजस्थान में एक महीने के अंदर करीब 400 बेटियां गायब हो रही हैं। महिला अपराध के मामले में पूरे देश में राजस्थान सबसे ऊपर है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा नेता ने कहा कि ये अराजकता और जंगलराज जो राजस्थान में चल रहा है, ये बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा राजस्थान की कांग्रेस सरकार को और उन सभी को जो इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनको आगाह करती है कि हम ये बर्दाश्त बिल्कुल नहीं करेंगे।

Next Post

Delhi-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल! पटाखे और पराली जलने ये बढ़ा वायु प्रदूषण, अब कैसे राहत दिलवाएगी सरकार?

Oct […]
👉