‘हरियाणा का हो रहा चहुंमुखी विकास’, अमित शाह बोले- भाजपा सरकार ने न भ्रष्टाचार होने दिया और न ही गुंडागर्दी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 19 Second
Oct 27, 2022
भाजपा नेता ने आगे कहा कि 50 साल की सरकारें एक तरफ और हमारे मनोहर लाल की 8 साल की सरकार एक तरफ, परिणाम हमारा भारी है। उन्होंने कहा कि हमने विरासत में मिले फटे-हाल व्यवस्था को बदला है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, भाई-भतीजावाद को खत्म किया है और मोदी जी की योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाया है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि 50 साल की सरकारें एक तरफ और हमारे मनोहर लाल की 8 साल की सरकार एक तरफ, परिणाम हमारा भारी है। उन्होंने कहा कि हमने विरासत में मिले फटे-हाल व्यवस्था को बदला है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, भाई-भतीजावाद को खत्म किया है और मोदी जी की योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाया है। अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज भारतीय जनसंघ के पुरोधा और हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता स्वर्गीय डॉ. मंगल सेन जी का जन्मदिन है। आज हरियाणा भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी पवित्र स्मृति को प्रणाम कर मंगल सेन जी को श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा को सबसे बड़ी बधाई देना चाहता हूं कि यहां बेटियों की संख्या 1000 पर 817 थी, लिंग अनुपात बहुत गिरा हुआ था। मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरुआत हरियाणा से की और बेटियों का अनुपात 817 से बढ़कर 913 हो गई।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा, भारत के इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां गीता प्रकट हुईं, वह हरियाणा है। इसी फरीदाबाद की धरती पर सूरदास का जन्म हुआ, जिनके हृदय में श्रीकृष्ण विराजमान थे, दृष्टिबाधित होने के बाद भी उन्होंने श्री कृष्ण का इतना सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि 8 साल में मनोहर लाल जी ने हरियाणा को बदलने का काम किया है। हरियाणा का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने दीपावली का तोहफा भेजा है। आज करीब 6629 करोड़ के कामों का भूमिपूजन और उसका उद्घाटन मेरे और अश्विनी वैष्णव जी के हाथों से हुआ है। अश्विनी भाई उपहारों का बड़ा पिटारा, मोदी जी की ओर से लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, आत्मनिर्भर भारत बनाने में लगे हैं, और आत्मनिर्भर भारत में सबसे बड़ा लक्ष्य था ‘वंदे भारत ट्रेन’। आज आत्मनिर्भर भारत की ‘वंदे भारत ट्रेन’ जिला सोनीपत में बनने वाली है।

Next Post

BCCI का ऐतिहासिक फैसला, महिला क्रिकेटरों को मिलेगा पुरुष टीम के समान वेतन, जय शाह ने किया ऐलान

Oct […]
👉