नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 24 Second

(सौरभ श्रीवास्तव)
लखनऊ। आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बीकेटी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला जिला प्रभारी ने मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह चैहान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल करने को योजना तैयार की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद, नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार सिंह गप्पू, आकाश मिश्रा, नगर पंचायत प्रभारी हंसराज लोधी, नगर पंचायत संयोजक अमरनाथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष इटौंजा राजू कश्यप समेत समस्त पदा- द्दिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन में भाजयुमो मंडल मंत्री अमित यादव के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी ने की निर्माणाधीन सड़क एवं भवन निर्माण परियोजनाओं की गहन समीक्षा

(गुणेेशराय) […]
👉