जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान/ मक्का खरीद की कार्यशाला सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time7 Minute, 30 Second

(गुणेश राय) श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा गार में धान/मक्का खरीद की कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि धान क्रय केन्द्र पर धान बेचने आने वाले किसानों को कोई दिक्कत न होने पावे, इसका सभी केन्द्र प्रभारी ध्यान रखेंगे और धान क्रय केन्द्रों पर इसके लिए सभी तैयारियां पहले से ही दुरूस्त कर ली जाएं।
उन्होने बताया कि 01 नवम्बर, 2022 से जिले में स्थापित किये गये 36 धान क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ कर दी जायेगी। किसान भाई अपनी धान की बिक्री हेतु विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि उन्हें धान बेचने में कोई दिक्कत न होने पावे। उन्होने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान श्रेणी कामन हेतु रू0 2040 तथा ग्रेड-ए हेतु रू0 2060 प्रति कुं0 समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जनपद में धान खरीद 01 नवम्बर, 2022 से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी, 2023 तक चलेगी। उन्होने बताया कि धान क्रय केन्द्र प्रातः 09 बजे से सांय 5ः00 तक खुले रहेगें। कृषकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर, शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केन्द्र खुले रहेंगे। प्रत्येक क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा प्रतिदिन केन्द्र से प्रातः 09 बजे से प्रातः 11 बजे तक अपनी लाइव लोकेशन जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं एजेन्सी के जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेषित करेंगे।
उन्होने कहा कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर धान का एक मानक नमूना भी प्रदर्शित किया जायेगा। प्रत्येक क्रय केन्द्र पर 02 इलेक्ट्रानिक कांटा, 01 नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन एवं पावर डेस्टर व डबल जाली का छलना आवश्यक रूप से रखा जायेगा। मण्डी यार्डो में स्थापित क्रय केन्द्रों पर उक्त व्यवस्था मण्डी परिषद द्वारा अनिवार्य रूप से की जायेगी। मण्डी परिसर के बाहर स्थित क्रय केन्द्रों पर मण्डी परिषद द्वारा किराये के आधार पर उक्त उपकरण क्रय एजेन्सियों को उपलब्ध कराये जायेंगे तथा मण्डी परिषद द्वारा निद्र्दारित किराया क्रय एजेन्सियों को वहन करना होगा।
यदि कृषक का धान निद्र्दारित मानक के अनुरूप नहीं है एवं धान की छनाई एवं सफाई की आवश्यकता समझी जाती है तो धान की उतराई, छनाई एवं सफाई का कार्य कृषक स्वयं कर सकेगें। यदि क्रय केन्द्रों पर धान की उतराई, सफाई एवं छनाई कार्य केन्द्र पर उपलब्ध श्रमिकों से कराया जाता है तो कृषक, श्रमिकों से वार्ता कर समझौते के अनुरूप, परन्तु अधिकतम रू-20 प्रति कुं0 से श्रमिकों को भुगतान करेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान क्रय केन्द्रों पर धान बिक्री हेतु कृषक को खाद्य विभाग के पोर्टल ूूूण् ण्बिेण्नचण्हवअण्पद पर पंजी करण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। क्रय केन्द्रो पर कृषकांें का धान ’’पहले आओ पहले पाओ’’ के सिद्धान्त पर किया जायेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज मशीन के माध्यम से किसानों के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जायेगी। धान बिक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय अपने पंजीकरण प्रपत्र में दिये गये परिवार के सदस्य (माता/ पिता, पति/पत्नी, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्रवधु, सगा भाई/ सगी बहन) का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराते हुए धान क्रय किया जायेगा। समस्त क्रय संस्थायें अपने संसाधन से कम्प्यूटर/लैपटाप, आईपैड, इन्टरनेट कनेक्शन व इस निमित्त अन्य आवश्यक आधारभूत व्यवस्थायें समय से करेंगी। धान खरीद का प्रत्येक विवरण ई- उपार्जन माड्यूल पर फीड करना होगा, केवल उसी खरीद को मान्यता दी जायेगी, जो आनलाइन फीड होगी। आफलाइन खरीद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जायेगी। जनपद में धान खरीद लक्ष्य का अधिकतम 35 प्रतिशत की सीमा तक हाइब्रिड धान क्रय किया जायेगा। केन्द्र प्रभारी प्रतिदिन प्रात 09 बजे तक उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति लेकर प्रमाणित करेंगे। समस्त क्रय एजेन्सियों द्वारा किसानों से क्रय धान के मूल्य का भुगतान भारत सरकार के पी0एफ0 एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खाता सत्यापन के पश्चात् यथासंभव 48 घण्टे के अन्तर्गत उनके बैंक खाते में सुनिश्चित कराया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, मण्डी सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति भिनगा, बाट-माप निरीक्षक, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0, यू0पी0एस0 एस0, एफ0सी0आई0 सहित समस्त धान एवं मक्का क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

बदरुद्दीन तैयबजी- न्यायाधीश और राष्ट्रवादी के रूप में सेवा करने वाले पहले भारतीय

(संजय […]
👉