राजस्थान में सियासी संकट के बाद राहुल गांधी से पहली बार मिले अशोक गहलोत, जानें क्या हुई होगी बात

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 24 Second
Oct 15, 2022
कर्नाटक के बेल्लारी में अशोक गहलोत ने आज कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो।

कर्नाटक के बेल्लारी में अशोक गहलोत ने आज कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो। सद्भावना का माहौल बने। माना जा रहा है कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अशोक गहलोत ने अपना पक्ष जरूर रखा होगा। इससे पहले सचिन पायलट भी राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अशोक गहलोत 22 सितंबर को कोच्चि भी पहुंच चुके थे। उस दौरान अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया था। उस दौरान भी राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बनेगा। राजस्थान में पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और माफी भी मांगी थी।

राजस्थान सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत सुर्खियों में आ गए थे। राजस्थान में पिछले कई सालों से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं। हालांकि अब जो खबर है उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। लेकिन कहीं ना कहीं अशोक गहलोत की विश्वसनीयता पर सवाल जरूर उठे थे। जिस तरीके से राजस्थान में पार्टी के भीतर उठापटक का दौर देखने को मिला, उसके बाद अशोक गहलोत पार्टी के ही कई नेताओं के निशाने पर आ गए थे। इसी घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए थे।

Next Post

टिकैत की मांग: किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाया जाए।

 Oct […]
👉