मोटर बोट से ग्राम सोनार में पहुंचकर माननीय मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 37 Second

(संदीप सक्सेना) राज्य मंत्री (उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात) दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों में जाकर बाढ़ प्रभावितों से वार्ता कर उनका हालचाल लिया गया। हर संभव मदद प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया गया।
तहसील बलरामपुर सदर में माननीय मंत्री जी द्वारा मोटर बोट से ग्राम सोनार में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई एवं उनका हालचाल लिया गया। उन्होंने कहा कि दशकांे बाद जनपद को ऐसी भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इस विभीषिका में सरकार आपके साथ खड़ी है, सरकार सभी बाढ़ प्रभावितों को भोजन, शुद्ध पेयजल, मवेशियों के लिए चारा चिकित्सा सुविद्दा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी। सरकार के प्रयास के कारण इतनी भीषण बाढ़ में भी जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा की ग्रामवासी को विद्युत, जहरीले जानवर से बचाव रखे। बाढ़ में जिनके घर गिर गए, पशु हानि, फसल नुकसान का मुआवजा सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। तहसील उतरौला में शहर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में माननीय मंत्री जी द्वारा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की गई।
मंत्री द्वारा अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों परिवारों को भोजन, शुद्ध पानी, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक बलरामपुर पल्टूराम, माननीय विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी डा. महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Post

नगर निकाय चुनाव मे लहराएगा पार्टी का परचम -आकाश अग्रवाल

(बीके […]
👉