शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 49 Second

(जीतेंद्र सविता/राम मिलन शर्मा) लालगंज, रायबरेली। अग्निपथ योजना भर्ती प्रतिक्रिया घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह सड़कों पर उतर आया है, प्रशासन द्वारा चैराहों व संवेदनशील इलाकांे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी के तहत सोमवार को एसडीएम विजय कुमार व सीओ महिपाल पाठक थाना प्रभारी निरीक्षक लालगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया और क्षेत्रीय लोगों से शान्ति व्यवस्था बने रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक लालगंज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए लगातार पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा की यदि कोई भी व्यक्ति अफवाहों या गलतफहमी में पड़कर क्षेत्र में अराजकता व अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

E-Paper- 22 June 2022

Click […]
👉