राज्य मंत्री ‘स्वतंत्र प्रभार’ डा॰ अरुण कुमार सक्सेना ने किया कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 2 Second

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ0 प्र0 डा.अरुण कुमार सक्सेना द्वारा जनपद बलरामपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई एवं स्थलीय भ्रमण कर सरकार महत्वकांक्षी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन का जायजा लिया गया।
मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र बिशुनापुर का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए हरा चारा, भूसा, पेयजल आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संरक्षित गोवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा की तथा पीपल बरगद एवं पाकड़ का किया।
इसके उपरांत मंत्री द्वारा मलिन बस्ती नगर पालिका बलरामपुर बलरामपुर पहुंचकर स्वच्छता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने मलिन बस्ती के निवासियों से बस्ती में साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगरपालिका के सभी वार्डों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था, नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया।
इसके उपरांत मंत्री द्वारा महिला चिकित्सालय एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी कक्ष, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी ट्रीटमेंट कक्ष आदि का निरीक्षण किया। चिकि- त्सालय में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
इस दौरान मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कानून व्यवस्था, जल जीवन मिशन, बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य, गोवंश संरक्षण, गेहूं क्रय, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, सार्व- जनिक वितरण प्रणाली, सामूहिक विवाह, योजना कन्या सुमंगला योजना, अभ्युदय योजना, लोन मेला, रोजगार मेला, ई श्रम कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान भारत योजना, राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वृक्षारोपण आदि की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण एवं शहर क्षेत्र में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, वृक्षारोपण अभियान जन अभियान बनाया जाए, इसमें छात्रों, स्वयं सहायता समूह, व्यापार मंडल, उद्यमियों को जोड़ा जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधि कारी राम अभिलाष, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, डीएसटीओ संजीव कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

E-Paper-15 June 2022

Click […]
👉