Read Time3 Minute, 8 Second
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि थेल क्रेस, अरेबिडोप्सिस थालियाना के पौधे चांद की मिट्टी में सफलतापूर्वक अंकुरित और विकसित हो सकते हैं।इस रिसर्च से यह बात पक्की हो गई है कि चाद पर खाना और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती हैं।
चांद पर जिंदगी संभव है या नहीं इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने कई रिसर्च करना शुरू कर दिया हैं।इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चांद की मिट्टी में पौधे उगाए जा सकते हैं। बता दें कि चांद पर पहली बार पौधे उगाए भी गए हैं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि थेल क्रेस, अरेबिडोप्सिस थालियाना के पौधे चांद की मिट्टी में सफलतापूर्वक अंकुरित और विकसित हो सकते हैं।इस रिसर्च से यह बात पक्की हो गई है कि चाद पर खाना और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यह खोज तब की गई है जब नासा ने आर्टेमिस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मनुष्यों को चांद पर भेजने की योजना बनाई है। रिसर्चर्स ने चांद की 12 ग्राम मिट्टी में पानी, प्रकाश और पोषक तत्व डाले थे। सभी पौधे अंकुरित हुए, कुछ अलग रंग और अलग आकार के। बता दें कि इनके बढ़ने की गति दुसरों की तुलना धीमी है।बताते चले कि इसकी पूरी स्टडी रिपोर्ट कम्युनिकेशंस बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित की गई है।