स्वच्छता अभियान है हम सबका अभियान -कुसुम सिंह

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 36 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कुसुम सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
जिस के क्रम में आज शहर के आनंदी देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर 250 किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया। और साथ में किशोरियों को यह भी जानकारी दी गई कि अपने आसपास स्वच्छता रखें और लोगों को जागरुक करते रहें। वही शारीरिक स्वच्छता के बारे में विस्तार से चर्चा कर सिनेटरी पैड का वितरण किया। इस मौके पर आगन बाड़ी कार्यकत्री गीता मिश्रा ने किशोरियों को पौष्टिक आहार खाने नियमित व्यायाम करने अथवा खेलो के माध्यमों से अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण सिखाये।
जागरूक कार्यक्रम में विद्यालय अध्यापिकाओं सहित महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अंजू भटनागर, अनीता जायसवाल, कामिनी अग्रवाल, मधू जायसवाल आदि ने किशोरियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Next Post

5 साल में 326 मामले और केवल छह दोषी, जानें राजद्रोह का मामला दर्ज करने में किस राज्य के CM हैं सबसे आगे?

मई […]
👉